Header media
3:44
India national news
July 22, 2022
Presidential Elections 2022: प्रेसिडेंट-इलेक्ट द्रौपदी मुर्मू के बारे में सभी जानकारी
ओडिशा के मयूरभंज जिले से निकलकर द्रौपदी मुर्मू भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए चुने जाने वाली पहली आदिवासी महिला हैं। गुरुवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना में अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराने वाली मुर्मू साल 2015 से लेकर 2021 तक झारखंड की पहली महिला राज्यपाल भी रह चुकी हैं। इससे पहले वे भाजपा के एसटी इकाई में कई पदों पर कार्यरत रही हैं। देश के भावी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में सभी जानकारी यहां पाएं।
Video via @News18Bihar